ग्रेटर नोएडा में बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, मां के नाम सुसाइड नोट छोड़ मांगी माफी
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (17/11/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 में बीटेक के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार रात कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान राजस्थान के बीकानेर निवासी आदर्श के रूप में हुई है। वह द्रोणाचार्य कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और सेक्टर अल्फा-2 में रहता था। पुलिस को घटनास्थल से मां के नाम लिखा आधे पेज का सुसाइड नोट मिला है।सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा कि वह अपनी जिंदगी में वैसा नहीं बन पाया, जैसा बनना चाहता था। उसने अपनी मां से माफी मांगते हुए अपनी परेशानी का भी जिक्र किया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद राजस्थान से परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर राजस्थान के बीकानेर रवाना हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।