गुलिस्तानपुर के 113 किसानों को मिला 6% आबादी भूखंड का लाभ, 90 प्लॉटों का ड्रॉ
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (17/11/2026): ग्रेटर नोएडा के गुलिस्तानपुर गांव के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गांव के 113 किसानों को छह प्रतिशत आबादी भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सोमवार को घंघोला में 90 भूखंडों के लिए ड्रॉ निकाला गया, जबकि बाकी 23 किसानों को सीधे आवंटन पत्र जारी किए गए।
किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बाद से छह प्रतिशत आबादी भूखंड आवंटन का मामला लंबे समय से लंबित था। अब प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई करते हुए किसानों को उनके भूखंड आवंटित किए गए हैं। भूखंडों का आकार 130 वर्ग मीटर से लेकर 650 वर्ग मीटर तक है।

यह पूरी प्रक्रिया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर कराई गई। एसीईओ प्रेरणा सिंह के नेतृत्व में ड्रॉ और आवंटन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, सहायक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, संदीप रावल सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। भूखंड आवंटन होने से लंबे समय से इंतजार कर रहे गुलिस्तानपुर के किसानों को राहत मिली है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।