Noida News (17/11/2026): दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण और ग्रैप लागू होने के बीच उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. सिंह ने गौतमबुद्धनगर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठाने और लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. आर.पी. सिंह ने जिलाधिकारी से जिले में वायु प्रदूषण की स्थिति और उसे रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सीईओ आर.के. सिंह के साथ भी प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर चर्चा की।
इसके बाद उन्होंने नोएडा के सेक्टर-94 से सेक्टर-135 तक यमुना पुस्ता मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर धूल और निर्माण सामग्री का मलबा मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नाराजगी जताते हुए सड़क की मरम्मत, नियमित सफाई और मलबे का उचित निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
डॉ. सिंह ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश को मार्ग पर धूल रोकने, सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और जरूरी रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें और जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि प्रदूषण नियंत्रण के काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सिंचाई विभाग और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।