ग्रेटर नोएडा सेक्टर पी-3 में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, श्रद्धालुओं ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (16/11/2026): सेक्टर पी-3 में छठ महापर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सेक्टरवासी छठ घाट पर पहुंचे और भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए और छठ पूजा समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। श्रद्धालुओं के स्वागत में पुष्पवर्षा की गई। पूरे आयोजन में लोगों के बीच उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित भाटी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और सूर्य उपासना के साथ स्वच्छता, अनुशासन, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सेक्टर में सभी धर्मों और समुदायों के लोग एक परिवार की तरह मिलकर त्योहार मनाते हैं।
अमित भाटी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले छठ पूजा समिति के सदस्यों, महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और समस्त सेक्टरवासियों का आभार व्यक्त किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।