ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डर और निवासियों के बीच विवाद, AOA को नहीं मिला सोसाइटी का हैंडओवर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida West News (16/11/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित हवेलिया वैलोनिया पार्क सोसाइटी में हैंडओवर को लेकर बिल्डर और निवासियों के बीच विवाद सामने आया है। निवासियों का आरोप है कि करीब दो साल बीतने के बाद भी बिल्डर ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) को कॉमन एरिया के रखरखाव की जिम्मेदारी नहीं सौंपी है। सोमवार को इसी मुद्दे पर सोसाइटी के गेट पर हंगामा हुआ और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
निवासियों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान बिल्डर की ओर से बाउंसर बुलाए गए, जिन्होंने उनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की। निवासी लंबे समय से सोसाइटी का हैंडओवर एओए को देने की मांग कर रहे हैं, ताकि रखरखाव से जुड़े फैसले एसोसिएशन के माध्यम से लिए जा सकें।
इस मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हवेलिया बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड को पत्र जारी कर एक महीने के भीतर कॉमन एरिया के मेंटेनेंस का हैंडओवर एओए को सौंपने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के अनुसार, सोसाइटी में एओए का गठन हो चुका है और 21 सितंबर 2026 को इसके चुनाव भी संपन्न हुए थे। चुनाव में 10 सदस्यों ने नामांकन किया था और कार्यकारिणी गठित की गई थी।
प्राधिकरण ने बिल्डर को मेंटेनेंस का काम संभाल रही वैलेंसिया फैसिलिटी सर्विसेज एलएलपी का हैंडओवर भी सुनिश्चित करने को कहा है। वहीं, बिसरख कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह के अनुसार, विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों को आपसी सहमति से समाधान निकालने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस अवधि में बिल्डर को एओए को हैंडओवर सौंपना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।