Greater Noida News (16/11/2026): जेवर क्षेत्र के कनारसी गांव में 22 नवंबर को डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती के अवसर पर विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य रूप से शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कार्यक्रम के आयोजक और भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि समारोह में क्षेत्र के हजारों लोगों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर आसपास के गांवों में लोगों से संपर्क कर उन्हें निमंत्रण दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। उपमुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।