Greater Noida Authority में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CEO रवि कुमार एनजी का तबादला; डॉ. बलकार सिंह को मिली कमान

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (16/11/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रवि कुमार एनजी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग के आयुक्त एवं निदेशक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

वहीं, यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का नया CEO नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की प्रशासनिक कमान उनके हाथों में होगी।

इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) प्रवीण वर्मा का भी तबादला किया गया है। उन्हें शामली का जिलाधिकारी (DM) बनाया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के शीर्ष नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। रवि कुमार एनजी की जगह अब डॉ. बलकार सिंह प्राधिकरण की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके नेतृत्व में शहर के विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं और प्राधिकरण की आगामी योजनाओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।