पार्थला चौक पर बनेगा 6 लेन अंडरपास, नोएडा प्राधिकरण खर्च करेगा 80 करोड़ रुपये

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (15/11/2026): नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पार्थला चौक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एफएनजी कॉरिडोर पर 6 लेन का अंडरपास बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस परियोजना को लेकर मंजूरी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

प्रस्तावित योजना के अनुसार, अंडरपास करीब 710 मीटर लंबा होगा, जिसमें दोनों ओर तीन-तीन लेन बनाई जाएंगी। इसके तहत विकास मार्ग का ट्रैफिक मौजूदा फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेगा, जबकि एफएनजी कॉरिडोर से आने-जाने वाले वाहन अंडरपास के रास्ते निकल सकेंगे। इससे दोनों मार्गों का ट्रैफिक अलग-अलग हो जाएगा और पार्थला चौक पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।

इस परियोजना का सीधा लाभ सेक्टर-66, 71, 121 और 122 के साथ छिजारसी, सोरखा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट तथा गाजियाबाद की ओर आने-जाने वाले लाखों लोगों को मिल सकता है। अंडरपास के निर्माण से इन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ ही लोगों को जाम से राहत मिलने और आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।

इस पूरी परियोजना पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रस्ताव के मुताबिक, अंडरपास का निर्माण अगले 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूरी होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।