बादलपुर में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रक की टक्कर में चालक की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (24 फरवरी 2025): बादलपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। यह हादसा एनटीपीसी मोड़ से धूममानिकपुर की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ, जब एक सीमेंट से लदा ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर खड़े ट्रक से टकरा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलते ट्रैक्टर का पिछला टायर फटने से वह डिसबैलेंस हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। इस टक्कर में ट्रक चालक कृपाल सिंह (65), पुत्र जगन्नाथ, निवासी नगला चांदी, थाना नयागांव, जनपद एटा, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक कृपाल सिंह के परिजन घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।