नोएडा की कंपनी में देर रात लगी आग, अंदर सो रहे दो लोगों को दमकलकर्मियों ने बचाया

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (10/11/2026): नोएडा के सेक्टर-63 स्थित ए ब्लॉक में सोमवार देर रात एक कंपनी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में पहली और दूसरी मंजिल पर स्थित दो कंपनियां आ गईं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने की सूचना सोमवार रात 11:46 बजे दमकल विभाग के कंट्रोल रूम को मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि पहली मंजिल पर स्थित एक कोरियर कंपनी और दूसरी मंजिल पर मौजूद मल्होत्रा इंडस्ट्रीज में आग लगी हुई थी।

घटना के समय दूसरी मंजिल पर दो लोग सो रहे थे। आग और धुएं के बीच फंसे दोनों लोगों को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

दमकल विभाग के अनुसार, दिवाली को देखते हुए इलाके में पहले से ही दमकल की गाड़ियां तैनात थीं। इसी वजह से सूचना मिलने के महज 5 से 7 मिनट के भीतर टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। करीब छह दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

आग की वजह से कंपनी में काफी नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।