टेलीग्राम से Door-to-Door गांजा सप्लाई, 55 लाख का माल बरामद

Noida News (09 November 2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। स्वाट टीम और बिसरख थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 55 किलो 124 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान आलम खान (30), वसीम (26) और लक्ष्य राठौर (19) के रूप में हुई है। तीनों को 9 नवंबर को गोल्डन ग्राण्ड रोड स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरफ्तार किया गया। मौके से गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई एसेंट कार और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा और अन्य क्षेत्रों से कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों की पन्नियों में पैकिंग कर टेलीग्राम ऐप और ऑनलाइन पार्सल के जरिए ऑर्डर के अनुसार घर-घर सप्लाई करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बिसरख थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी वसीम के खिलाफ वर्ष 2024 में हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाने में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।