Noida News (10 November 2026): नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक कपड़ा निर्यात कंपनी में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग कंपनी की पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गई। इस दौरान अंदर फंसे दो लोगों को दमकलकर्मियों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-63 के ए-4 स्थित कंपनी में आग लगने की सूचना सोमवार मध्यरात्रि को मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। शुरुआती जानकारी में पहली मंजिल पर सो रहे दो लोगों के अंदर फंसे होने की बात सामने आई।
दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए विक्की (41) और अरुण (26) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
अधिकारी के मुताबिक, आग बुझाने के बाद दोबारा आग लगने की आशंका को खत्म करने के लिए मौके पर कूलिंग की प्रक्रिया जारी रखी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और कंपनी में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।