Noida News (10/11/2026): शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 62 वर्षीय व्यक्ति से 20.26 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश की रकम पर लाखों रुपये का मुनाफा दिखाकर पीड़ित को लगातार पैसे जमा करने के लिए प्रेरित किया। लेकिन जब उन्होंने अपनी रकम निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर निकासी रोक दी।
सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली एस्टेट निवासी कौशल धीमान ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर 2026 को वह डेल्टा टेकइन्वेस्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के संपर्क में आए थे। कंपनी के प्रतिनिधियों ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का भरोसा दिया। इसके लिए कंपनी ने मुनाफे का 20 प्रतिशत सेवा शुल्क लेने की बात कही। बाद में कंपनी के कस्टमर केयर विभाग और मुख्य विश्लेषक गुल टेकचंदानी से उनकी फोन और व्हाट्सऐप पर बातचीत हुई।
पीड़ित के मुताबिक, शुरुआत में ऑनलाइन ट्रेडिंग खाते में लगातार मुनाफा दिखाया जाता रहा। इससे उन्हें निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलने का भरोसा हुआ और वह पैसे जमा करते रहे। हालांकि, जब उन्होंने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो कभी खाता फ्रीज होने तो कभी उसे दोबारा चालू कराने के नाम पर अतिरिक्त भुगतान मांगा गया। इसके बाद खाते की क्रेडिट रेटिंग 65 प्रतिशत बताकर निकासी रोक दी गई।
कौशल धीमान का आरोप है कि 19 सितंबर से 20 अक्टूबर के बीच उन्होंने कुल 20 लाख 26 हजार 399 रुपये जमा किए थे। इस दौरान उनसे टैक्स और सेवा शुल्क के नाम पर भी पैसे लिए गए, लेकिन उन्हें केवल 35 हजार रुपये ही वापस मिल सके। पूरी रकम निकालने के लिए आरोपियों ने 23 लाख 44 हजार 329 रुपये अतिरिक्त सेवा शुल्क जमा करने की मांग की।
आरोपियों ने सात दिन के भीतर भुगतान नहीं करने पर ट्रेडिंग खाते में परेशानी आने की चेतावनी भी दी। लगातार अतिरिक्त पैसों की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर 6 नवंबर को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।