Noida News (09/11/2026): नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान 25 वर्षीय रफसाना के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर को लोकल इंटेलिजेंस की मदद से सेक्टर-71 अंडरपास की सर्विस रोड के पास चेकिंग के दौरान महिला को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.5 किलो गांजा बरामद हुआ।
आरोपी महिला मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार की रहने वाली है और वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-75 स्थित सर्फाबाद गांव में रह रही थी।
पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में वर्ष 2022 में भी इसी धारा के तहत एक मुकदमा दर्ज हुआ था।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।