Noida News (09/11/2026): शहर के लोगों को 10 नवंबर से एक बार फिर गंगाजल मिलना शुरू हो जाएगा। गंगनहर की सफाई और मरम्मत के कारण पिछले करीब 20 दिनों से गंगाजल की आपूर्ति बंद थी। इससे नोएडा के लगभग 15 लाख लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान जलापूर्ति बनाए रखने के लिए नलकूपों और रेनीवेल से पानी की व्यवस्था की जा रही थी।
गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में बने 240 एमएलडी और 120 एमएलडी क्षमता वाले दोनों गंगाजल प्लांटों से नोएडा को पानी मिलता है। इन प्लांटों में गंगनहर से आने वाले पानी को शोधित कर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जाता है। यहां से मिलने वाले कुल पानी का करीब 75 प्रतिशत हिस्सा नोएडा को मिलता है।
गंगाजल की आपूर्ति बंद होने से शहर के पुराने सेक्टरों और सेवन एक्स की सोसायटियों में पानी की किल्लत देखने को मिली। वहीं, हाईराइज सोसायटियों में पानी का प्रेशर कम होने से निवासियों को परेशानी हुई। वैकल्पिक व्यवस्था के बावजूद कई इलाकों में सामान्य जलापूर्ति प्रभावित रही।
दरअसल, हर साल मानसून के बाद गंगनहर में जमा सिल्ट हटाने और मरम्मत के लिए पानी की आपूर्ति बंद की जाती है। इस दौरान उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से नहर की सफाई का काम कराया जाता है। इस बार भी इसी प्रक्रिया के चलते गंगाजल प्लांटों तक पानी पहुंचना बंद हो गया था।
अब सात नवंबर की आधी रात के बाद हरिद्वार से गंगनहर में पानी छोड़े जाने की योजना है। इसके बाद सिद्धार्थ विहार स्थित प्लांटों तक पानी पहुंचेगा और उसे शोधित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीद है कि 10 नवंबर से नोएडा में गंगाजल की आपूर्ति बहाल हो जाएगी। सप्लाई शुरू होने के बाद स्टोरेज प्लांटों के जरिए शहर के अलग-अलग सेक्टरों और हाईराइज सोसायटियों में पानी का प्रेशर भी सामान्य होने की उम्मीद है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।