Greater Noida News (05/11/2026): ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को दिवाली बोनस की मांग को लेकर मोबाइल बनाने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे कर्मचारियों ने कंपनी के गेट पर एकत्र होकर काम रोक दिया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन की सूचना मिलने पर ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद कंपनी प्रबंधन को मौके पर बुलाया गया और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई।
बातचीत के दौरान कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया और वापस काम पर लौट गए। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद कंपनी में स्थिति सामान्य हो गई। फिलहाल कंपनी में कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।