ग्रेटर नोएडा के JIMS में ‘Know Your Vote’ कार्यक्रम, कई युवाओं को किया जागरूक

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (05/11/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित जेआईएमएस (JIMS) में बुधवार को ‘विकसित भारत युवा संवाद–Know Your Vote’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। माय भारत, गौतमबुद्धनगर और जेआईएमएस के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में करीब 200 युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, उनके लोकतांत्रिक अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री महामेधा नागर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं, जबकि युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राज नागर ने संयोजन किया। माय भारत के उपनिदेशक शिवेंद्र सिंह ने युवाओं को संगठन की गतिविधियों और विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 (VBYLD) तथा विकसित भारत युवा संसद (VBYP) जैसी पहलों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से इन मंचों के माध्यम से सामाजिक और राष्ट्रीय गतिविधियों में भागीदारी करने की अपील की।

युवा आइकॉन प्रियांशु चौधरी ने ‘Know Your Vote’ विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। इसके बाद महामेधा नागर और प्रियांशु चौधरी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान मतदान के महत्व, चुनावी प्रक्रिया और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। महामेधा नागर ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक और जिम्मेदार होना जरूरी है। युवाओं को अपने मताधिकार और कर्तव्यों की जानकारी रखते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र में जिला और राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें बॉक्सिंग की प्रिया सिंह, कबड्डी के आदिल हुसैन, नेटबॉल की लक्ष्मी सिंह, कुश्ती के सचिन कुमार और जूडो के जीशान गिल शामिल रहे।

इस अवसर पर जेआईएमएस के निदेशक प्रो. डॉ. सचिन यादव, कुलसचिव डॉ. आर.एन. राजोटिया, एचओडी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंबिका राठी, डॉ. सर्वेंद्र तिवारी और डॉ. योगेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक शपथ और राष्ट्रगान के साथ हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।