ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मंजूरी, चार नए बारात घर बनाने पर खर्च होंगे 32 करोड़ रुपये
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (05/11/2026): ग्रेटर नोएडा के चार क्षेत्रों में जल्द ही नए बारात घर और सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सूथियाना, सेक्टर म्यू-1, म्यू-2 और ओमीक्रोन-2 में इनके निर्माण को मंजूरी दे दी है। चारों सामुदायिक केंद्रों के निर्माण पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनके बनने से स्थानीय निवासियों को शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बड़ी राहत मिलेगी।
इन बारात घरों के निर्माण की मांग स्थानीय निवासियों, आरडब्ल्यूए और जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई गई थी। स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी इस संबंध में प्राधिकरण के सामने मांग रखी थी। इसके बाद सीईओ ने चारों स्थानों पर सामुदायिक केंद्र बनाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
सूथियाना में 590 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बारात घर बनाया जाएगा, जिस पर करीब 2.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां पार्टी हॉल, लॉबी, रसोईघर, शौचालय, इंडोर गेम्स और पार्किंग की सुविधा होगी। वहीं, म्यू-1 में 9.39 करोड़, म्यू-2 में 9.40 करोड़ और ओमीक्रोन-2 में 10.10 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे।
म्यू-1, म्यू-2 और ओमीक्रोन-2 में बनने वाले सामुदायिक केंद्रों का क्षेत्रफल करीब 4,800 से 5,000 वर्ग मीटर प्रत्येक होगा। ये केंद्र दो मंजिला होंगे। इनमें पार्टी हॉल, रसोईघर, आधुनिक लाइब्रेरी और महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। इन सुविधाओं से स्थानीय लोगों को सामाजिक आयोजनों के साथ पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के लिए भी स्थान मिल सकेगा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, चारों सामुदायिक केंद्रों के निर्माण के लिए आगे की प्रशासनिक और वित्तीय प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण के लिए निविदा जारी होगी। प्राधिकरण के सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को सभी परियोजनाओं का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि क्षेत्र के निवासियों को जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।