दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (05 November 2026): पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना गली सितारा में हुई, जहां करीब 50 गज के प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, इमारत की तीसरी मंजिल पर लेंटर डालने का काम किया जा रहा था, तभी इमारत का हिस्सा भरभराकर गिर गया। दमकल विभाग को सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

हादसे के बाद निर्माण स्थल को बंद कर दिया गया और पुलिस तथा दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। शुरुआती जानकारी में पुलिस ने मौके पर किसी के फंसे होने से इनकार किया था, लेकिन बाद में हादसे में दो लोगों की मौत और एक व्यक्ति के घायल होने की खबर सामने आई। फिलहाल इमारत का हिस्सा गिरने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।