दिवाली से पहले सदर बाजार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (03 November 2026): दिवाली (Diwali) के त्योहार से पहले दिल्ली (Delhi) के सदर बाजार (Sadar Bazaar) में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। त्योहार के दौरान खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बाजार में फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) से लैस वैन तैनात की गई हैं। इसके साथ ही पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने बाजार में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सदर बाजार के एसीपी सोनू कुमार (ACP Sonu Kumar) ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर यह फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उनके बीच भरोसा कायम रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस रोजाना इस तरह के मार्च निकाल रही है, जिससे लोगों को यह भरोसा रहे कि बाजार में उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार मौजूद है और उन्हें किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

एसीपी के मुताबिक, बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से पेट्रोलिंग की जा रही है। भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए गए हैं, जिनके जरिए लगातार लोगों से एक जगह इकट्ठा नहीं होने की अपील की जाती है। इसके अलावा बाहरी सुरक्षा बलों के साथ मिलकर भी नियमित गश्त की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके और बाजार में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत बाजार के प्रमुख चौराहों पर फेस रिकग्निशन सिस्टम वाली वैन तैनात की गई हैं। वहीं, बाजार की व्यस्त गलियों में ऊंचे मचान भी बनाए गए हैं, जहां से पुलिसकर्मी भीड़ और गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। दिवाली के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस की यह व्यवस्था सुरक्षा निगरानी, भीड़ नियंत्रण और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।