New Delhi News (03 November 2026): दिल्ली पुलिस में तैनात DANIPS अधिकारी और एसीपी मनस्वी वशिष्ठ को गृह मंत्रालय ने निलंबित कर दिया है। जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में हुए पुलिसकर्मियों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, निलंबन को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मनस्वी वशिष्ठ मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई की है। वह 2022 बैच के DANIPS अधिकारी हैं।
दरअसल, सोमवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पुलिसकर्मियों ने अपनी मांगों और नाराजगी को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान एसीपी मनस्वी वशिष्ठ ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया और पुलिसकर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने प्रभावशाली संबोधन के जरिए प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों में जोश भरा और उन्हें एकजुट किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिस मुख्यालय के अंदर पहुंचकर पुलिसकर्मियों को लामबंद किया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, मनस्वी वशिष्ठ के इस कदम से दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और आईपीएस अधिकारी नाराज हो गए थे। पुलिस मुख्यालय के अंदर पुलिसकर्मियों को एकजुट करने और प्रदर्शन का नेतृत्व करने को उनके खिलाफ कार्रवाई की वजह माना जा रहा है। इसके बाद गृह मंत्रालय की ओर से उन्हें निलंबित किए जाने की खबर सामने आई है। हालांकि, इस पूरे मामले में गृह मंत्रालय या दिल्ली पुलिस की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
वहीं, मनस्वी वशिष्ठ के निलंबन के बाद उनके अगले कदम को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह निलंबन के बाद नौकरी से इस्तीफा भी दे सकते हैं। आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई करने के बाद सिविल सेवा में आए मनस्वी वशिष्ठ का पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन में खुलकर नेतृत्व करना अब दिल्ली पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।