New Delhi News (02 November 2026): दिल्ली (Delhi) के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) ने सोमवार को नरेला (Narela) का दौरा कर दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की ओर से संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उपराज्यपाल ने कहा कि इन पहलों का उद्देश्य दिल्ली में सुनियोजित और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देना है, जिससे नरेला को राजधानी के एक महत्वपूर्ण विकास केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।
दौरे के दौरान उपराज्यपाल ने डीडीए के तैयार फ्लैटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाले और किफायती आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। तैयार फ्लैटों का जायजा लेते हुए उन्होंने किफायती आवास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली में बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
इसके अलावा तरनजीत सिंह संधू ने सेक्टर G7 और G8 में राज्य विश्वविद्यालयों को आवंटित जमीन का भी निरीक्षण किया। यहां एक एकीकृत एजुकेशन हब विकसित करने की योजना है। इस परियोजना के तहत उच्च शिक्षा से जुड़ी संस्थाओं को एक स्थान पर विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। उपराज्यपाल ने संबंधित जमीन और प्रस्तावित विकास योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की।
उपराज्यपाल ने लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत जोन P-II के सेक्टर 8B की तैयारियों का भी जायजा लिया। यह इस नीति के तहत विकसित होने वाला पहला सेक्टर है। उन्होंने इन सभी पहलों को दिल्ली के नियोजित और टिकाऊ विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उनका कहना है कि किफायती आवास, शिक्षा केंद्र और सुनियोजित शहरी विकास से नरेला की भूमिका मजबूत होगी और विकसित दिल्ली के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।