ज्ञानेश गुप्ता के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, नोएडा में भारी पुलिस बल के बीच फूंका पुतला
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (04 October 2026): समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता के विरोध में नोएडा स्टेडियम और मोदी मॉल के पास जोरदार प्रदर्शन किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन की अध्यक्षता सपा नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने की। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, चुनावी प्रक्रिया और SIR को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव व्यवस्था की मांग की।
डॉ. आश्रय गुप्ता ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता के कार्यकाल में कराए गए चुनावों और SIR प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि उनके कार्यकाल में हुए चुनावों और SIR से संबंधित प्रक्रिया की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए और अनियमितता सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

सपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों के समाधान और जनता का चुनाव आयोग पर विश्वास बनाए रखने के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि निष्पक्ष चुनाव, संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं। पार्टी के मुताबिक कार्यक्रम में नोएडा महानगर के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।