नोएडा में Law & Order पर बड़ी बैठक, RWA ने उठाए Traffic से लेकर नशे के कारोबार तक के मुद्दे

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (04 October 2026): डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने रविवार को सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में जिले की विभिन्न RWA फेडरेशन, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न सेक्टरों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और शहर से जुड़ी समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के सामने रखा।

बैठक में Additional Commissioner of Police (ACP-1 Noida) P.K. Singh और Additional Commissioner of Police (Central) Diksha Singh मौजूद रहीं। इस दौरान विभिन्न RWA की ओर से पुलिस विभाग को लिखित प्रार्थना पत्र भी सौंपे गए, जिनमें शहर की सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

नोएडा में Law & Order पर बड़ी बैठक

बैठक में Law & Order, Traffic Management, Fire Safety Audit, Fire NOC, शहर में बढ़ते नशे के कारोबार और बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों समेत कई मुद्दों पर पुलिस अधिकारियों से सवाल किए गए। अधिकारियों ने प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों पर मौके पर जवाब दिया, जबकि कुछ शिकायतों को नोट कर उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में पुलिस और RWA के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आधुनिक आपातकालीन व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। वहीं, युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में काम करने की बात भी सामने आई।

नोएडा में Law & Order पर बड़ी बैठक

कार्यक्रम के आयोजक और Prometheus School के संस्थापक अध्यक्ष Mukesh Sharma ने कहा कि स्कूल शिक्षा के साथ-साथ को-करिकुलर गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेलों के माध्यम से युवाओं को ओलंपिक जैसे वैश्विक मंचों तक पहुंचाने का विजन रखा और शहर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में डीडी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष N.P. Singh, वरिष्ठ उपाध्यक्ष Sanjeev Kumar, महासचिव Sher Singh Bhati, Manoj Gupta, Anil Khanna, Anil Singh, ACP Praveen Singh, ACP Diksha Singh, सांसद प्रतिनिधि Sanjay Bali समेत विभिन्न सेक्टरों के RWA पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।