नोएडा में जूस विक्रेता से मारपीट, वीडियो वायरल! क्या है पूरा मामला?

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (05/10/2026): नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला में जूस की दुकान चलाने वाले युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। जूस विक्रेता का आरोप है कि उसने एक युवक को गाय को पन्नी समेत रोटी खिलाने से मना किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

विक्रेता के मुताबिक, गाय को खाना खिलाते समय रोटी के साथ पन्नी भी उसके मुंह में जा रही थी। उसने युवक को पन्नी हटाकर रोटी खिलाने की बात कही। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और जूस विक्रेता के साथ मारपीट की।

मारपीट की यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया। रविवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। मारपीट में जूस विक्रेता को चोटें आने की बात कही गई है।

पुलिस ने विवाद की वजह अलग बताई

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच कूड़ा डालने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। इसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पुलिस अब वायरल सीसीटीवी फुटेज और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। फुटेज के जरिए घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।