₹15 हजार के लेनदेन में दोस्त ने राजेंद्र की हत्या की, शव KGP किनारे फेंका

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (05/10/2026): दनकौर क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (KGP) के किनारे रविवार दोपहर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हरियाणा के पलवल निवासी राजेंद्र उर्फ कल्लन के रूप में हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि करीब 15 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में उसके दोस्त ने ही उसकी जान ले ली।

राजेंद्र गाड़ी किराए पर चलाने का काम करता था। बताया गया कि पैसों के लेनदेन को लेकर उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था। शनिवार रात आरोपी उसे तीर्थस्थल जाने की बात कहकर अपने साथ गाड़ी में पलवल ले गया था। इसी दौरान दोनों के बीच रुपये को लेकर कहासुनी हो गई।

पुलिस के मुताबिक, पलवल में होटल में खाना खाने के दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपी ने गाड़ी रुकवाई और राजेंद्र के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के किनारे छोड़ दिया। रविवार दोपहर करीब 2 बजे दनकौर क्षेत्र में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

वारदात के बाद आरोपी मृतक के घर भी पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने पलवल सिटी थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर दनकौर पुलिस ने भी जांच शुरू की।

दनकौर थाना प्रभारी सोहन पाल सिंह ने बताया कि हत्या की घटना पलवल थाना क्षेत्र में हुई है। ऐसे में मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पलवल पुलिस की ओर से की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।