UPITS 2026 में Loom Silk के राकेश जैन ने साझा किया ट्रेड शो का अनुभव
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (01/10/2026): इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित UP International Trade Show 2026 के चौथे संस्करण के आखिरी दिन Loom Silk के प्रतिनिधि राकेश जैन ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में अपनी कंपनी, उत्पादों और ट्रेड शो के अनुभव को साझा किया।
राकेश जैन ने बताया कि उनकी कंपनी Loom Silk बागपत में स्थित है और उनकी फैक्ट्री भी वहीं है। कंपनी मुख्य रूप से बेडशीट्स और कॉटन से जुड़े विभिन्न होम टेक्सटाइल उत्पादों का काम करती है। कंपनी एक्सपोर्ट के साथ-साथ डोमेस्टिक मार्केट में भी काम कर रही है।
UP International Trade Show में अपने अनुभव को लेकर राकेश जैन ने बताया कि वह वर्ष 2023 से इस ट्रेड शो में लगातार हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर साल यह आयोजन एक बेहतर प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हो रहा है और उन्हें हर संस्करण में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस बार के आयोजन को लेकर भी उन्होंने संतुष्टि जताई।
इंडिया एक्सपो मार्ट के वेन्यू और सर्विसेज को लेकर राकेश जैन ने कहा कि वेन्यू स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ, इंडिया एक्सपो मार्ट का सहयोग और विभिन्न सरकारी विभागों का सपोर्ट उन्हें मिला। उन्होंने उत्तर प्रदेश में इस तरह का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद भी किया।
राकेश जैन के अनुसार, इस तरह के प्लेटफॉर्म से छोटे फैक्ट्री मालिकों और वर्कर्स को अपने उत्पादों को बड़े स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है और बाहर से आने वाले खरीदारों से सीधे संपर्क स्थापित करने में मदद मिल रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।