सुपरनोवा सोसाइटी में BMW चालक ने तोड़ा बैरियर, गार्ड से बहस के बाद कार से निकला बाहर

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (01/10/2026): सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक BMW कार चालक सोसाइटी के गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड से बातचीत और बहस करता नजर आ रहा है। करीब एक मिनट तक दोनों के बीच बातचीत होने के बाद चालक ने कार आगे बढ़ाई और गेट पर लगे बैरियर को टक्कर मारकर तोड़ दिया।

वायरल वीडियो के अनुसार, घटना रात के समय की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, BMW चालक का सोसाइटी से जुड़ाव है और यहां Airbnb संचालित करने की बात सामने आई है। बाहर निकलने के दौरान गेट पर तैनात गार्ड से उसका विवाद हुआ, जिसके बाद चालक ने कथित तौर पर बैरियर हटाने के बजाय कार से उसे टक्कर मार दी।

वीडियो में पीछे की नंबर प्लेट नहीं दिखी

वायरल फुटेज में पहले चालक और गार्ड के बीच बातचीत होती दिखाई देती है। इसके बाद चालक अपनी BMW को आगे बढ़ाता है और गेट के बैरियर को तोड़ते हुए बाहर निकल जाता है। वीडियो में कार के पिछले हिस्से पर नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस की ओर से घटना से संबंधित तथ्यों और पूरे विवाद की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गार्ड और चालक के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और बैरियर तोड़ने की पूरी घटना किन परिस्थितियों में हुई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।