यमुना प्राधिकरण की जमीन पर धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (17/11/2026): जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में दनकौर कोतवाली पुलिस ने UTL होम्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर अनुराग प्रताप राय को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर यमुना प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित जमीन का वास्तविक रकबा कम होने के बावजूद अधिक जमीन दिखाकर बेचने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना दनकौर में मुकदमा संख्या 261/26 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 316(5) और 61(2) में केस दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी बिल्डर वांछित चल रहा था।

16 नवंबर को पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अनुराग प्रताप राय को अमरपुर गांव के पास बनी साइट से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 46 वर्ष है और वह नोएडा के सेक्टर-168 स्थित वी गोल्डन पाम सोसाइटी का निवासी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।