UPITS 2026: फ्रांस पवेलियन में भारतीय डेयरी उत्पादों की धूम, यश ने साझा किया ट्रेड शो का अनुभव

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30 सितंबर 2026): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 में देश-विदेश की कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। ट्रेड शो के चौथे संस्करण में फ्रांस पवेलियन में भारतीय डेयरी उत्पादों और पारंपरिक मिठाइयों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान पवेलियन में मौजूद यश ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में ट्रेड शो के अपने अनुभव साझा किए।

यश ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के पहले दिन से ही उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उनकी स्टॉल पर पेड़े, लड्डू और काजू कतली जैसी पारंपरिक भारतीय मिठाइयों के साथ विभिन्न डेयरी उत्पाद भी उपलब्ध हैं। यहां ग्राहकों को उत्पादों की बिक्री के साथ उनकी सैंपलिंग की सुविधा भी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि स्टॉल पर देसी घी और गाय का घी अलग-अलग पैकिंग में उपलब्ध हैं। इसके अलावा दही, पंची हलवा और चीज की सैंपलिंग भी कराई जा रही है, ताकि ग्राहक उत्पादों का स्वाद चखकर उनकी गुणवत्ता का अनुभव कर सकें। ट्रेड शो के दौरान ग्राहकों को विशेष डिस्काउंट पर उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

शुरुआत में कम भीड़ की थी उम्मीद, बाद में मिला शानदार रिस्पॉन्स

यश ने बताया कि ट्रेड शो के शुरुआती घंटों में उन्हें लगा था कि शायद कम संख्या में लोग पहुंचेंगे, लेकिन दोपहर बाद बड़ी संख्या में विजिटर्स पहुंचे। इसके बाद स्टॉल पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। उन्होंने बताया कि रविवार को भी बड़ी संख्या में लोग ट्रेड शो में पहुंचे और उनके उत्पादों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

इंडिया एक्सपो मार्ट की सुविधाओं से प्रभावित हुए यश

इंडिया एक्सपो मार्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए यश ने कहा कि यहां का विशाल परिसर और बेहतर सुविधाएं उन्हें काफी प्रभावित करती हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेड शो में विभिन्न सरकारी विभागों और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े प्रदर्शकों की भागीदारी इसे और खास बनाती है।

यश ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह कंपनियों और ग्राहकों के बीच जुड़ाव स्थापित करने का एक अच्छा मंच है। यहां न केवल उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, बल्कि ग्राहकों से सीधे संवाद कर उनकी प्रतिक्रिया जानने का भी मौका मिलता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।