UPITS 2026: गलगोटिया कॉलेज के छात्रों ने साझा किया ट्रेड शो का अनुभव, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन ने खींचा ध्यान
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (30 सितंबर 2026): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 में देशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ट्रेड शो में विभिन्न उत्पादों, आधुनिक तकनीकों और नए इनोवेशन को देखने के लिए युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने भी ट्रेड शो का भ्रमण किया और अपने अनुभव साझा किए।
टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत के दौरान बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा श्रेयांशी श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने ट्रेड शो में टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट सहित कई अन्य क्षेत्रों के स्टॉल का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो में आने का मुख्य उद्देश्य नई चीजों और विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास के बारे में जानकारी हासिल करना है। यहां मिलने वाली जानकारी भविष्य में बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करने में भी मददगार साबित हो सकती है।
वहीं, छात्र अभिषेक जायसवाल ने बताया कि ट्रेड शो में उन्हें कई नई तकनीकों, भारतीय संस्कृति, टेक्सटाइल और आधुनिक इनोवेशन को करीब से देखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यहां प्रदर्शित कई ऐसे इनोवेशन देखने को मिले, जो ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाते हैं।
इसी क्रम में बीटेक आईटी तृतीय वर्ष की छात्रा कायना शर्मा ने ट्रेड शो को काफी बड़ा और आकर्षक बताया। उन्होंने कहा कि यहां विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उत्पादों और तकनीकों को देखने के साथ-साथ नई जानकारियां हासिल करने का भी अवसर मिल रहा है। इस तरह के आयोजन युवाओं के ज्ञान और अनुभव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गलगोटिया कॉलेज के छात्रों के अनुभव से स्पष्ट है कि UPITS 2026 युवाओं के लिए केवल उत्पादों और तकनीकों को देखने का मंच ही नहीं, बल्कि नए विचारों, नवाचार और भविष्य में उद्यमिता की संभावनाओं को समझने का अवसर भी बन रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।