UPITS 2026: Lloyd Group of Institutions के छात्रों ने समझीं अंतरराष्ट्रीय व्यापार की बारीकियां, साझा किया अनुभव

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (30 सितंबर 2026): ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के पांचवें और अंतिम दिन गाजियाबाद के Lloyd Group of Institutions के छात्र-छात्राओं ने ट्रेड शो का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन कर अंतरराष्ट्रीय व्यापार, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और स्टॉल मैनेजमेंट की बारीकियों को समझने में रुचि दिखाई। छात्रों ने इसे व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत के दौरान इशिका ने बताया कि वह Lloyd Group of Institutions में पढ़ाई कर रही हैं और UPITS 2026 में व्यापार से जुड़ी जानकारियां हासिल करने के उद्देश्य से पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि वह यह समझना चाहती हैं कि एक्सपोर्ट और इंपोर्ट की प्रक्रिया किस तरह काम करती है और विभिन्न स्टॉल्स का प्रबंधन किस प्रकार किया जाता है।

वहीं, BBA मैनेजमेंट की छात्रा नगमा ने बताया कि UPITS भारत और उत्तर प्रदेश सरकार की एक पहल है, जहां विभिन्न देशों और क्षेत्रों के व्यापार को करीब से समझने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि भारत किस तरह नए व्यापारिक अवसरों का विकास कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने टेक्सटाइल, अपैरल और हैंडीक्राफ्ट जैसे क्षेत्रों में भी विशेष रुचि दिखाई।

BBA के छात्र अनिरुद्ध प्रकाश ने बताया कि वह ट्रेड शो में यह देखने पहुंचे हैं कि विभिन्न देश और उद्योग किस तरह अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करते हैं। वहीं, B.Com की छात्रा प्रियांशी ने कहा कि वह नई चीजें सीखने और नए अनुभव हासिल करने के उद्देश्य से UPITS 2026 में शामिल हुई हैं। उन्होंने कौशल विकास और ट्रेड फेयर से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करने में भी रुचि दिखाई।

ट्रेड शो के दौरान छात्रों के साथ ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) और ODOC जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल्स पर प्रदर्शित उत्पादों और व्यापारिक गतिविधियों को करीब से देखा तथा उनके बारे में जानकारी हासिल की।

इस अवसर पर Lloyd Group of Institutions के छात्र-छात्राओं और उनके शिक्षकों ने UPITS 2026 के अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों के अनुसार, ट्रेड शो के भ्रमण से उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यापार की व्यावहारिक प्रक्रियाओं को समझने का अवसर मिला। इस तरह UPITS 2026 उनके लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार और विभिन्न उद्योगों की कार्यप्रणाली को करीब से जानने का एक उपयोगी मंच साबित हुआ।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।