UPITS 2026: नेपाल से आए Buyers ने ट्रेड शो को भारत- नेपाल व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने वाला प्लेटफॉर्म बताया
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (30/09/2026): इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित UP International Trade Show के चौथे संस्करण के अंतिम दिन नेपाल से आए बायर्स ने ट्रेड शो में अपने अनुभव साझा किए। नेपाल से आईं मेलीमा ने बताया कि यह ट्रेड फेयर में उनका पहला अनुभव है और उन्हें यहां अलग-अलग तरह के उत्पादों और बिजनेस के अवसरों को जानने का मौका मिला।
टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए मेलीमा ने कहा कि बतौर बायर यहां आकर उनका अनुभव काफी अच्छा रहा। उन्होंने बताया कि ट्रेड शो भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ नए मार्केट और बिजनेस के अवसर तलाशने के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और ट्रेड शो से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह यहां से बिजनेस के कई आइडिया और अनुभव लेकर नेपाल लौट रही हैं और भविष्य में दोबारा इस तरह के आयोजन से जुड़ने की उम्मीद रखती हैं।
वहीं, उन्होंने अन्य बायर्स और एग्जिबिटर्स को भी इस तरह के प्लेटफॉर्म पर आने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई बिजनेस में ग्रो करना चाहता है तो उसे ऐसे प्लेटफॉर्म पर आकर लोगों से मिलना और नए अवसर तलाशने की कोशिश करनी चाहिए।
मेलीमा ने कहा कि सरकार की ओर से अच्छा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है, इसलिए लोगों को आगे आकर इसका हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोशिश करने से कहीं न कहीं नए अवसर जरूर मिल सकते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।