Aarya Fashions की CEO डॉ. खुशबू सिंह ने कर्मचारियों के साथ मनाया जन्मदिन, बोलीं- यही मेरी सबसे बड़ी कमाई
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (30 सितंबर 2026): गौतम बुद्ध नगर की महिला उद्यमी और आर्या फैशन्स (Aarya Fashions) की CEO डॉ. खुशबू सिंह (CEO Dr Khushboo Singh) ने अपना जन्मदिन आर्या फैशन्स परिवार के कारीगरों, आर्टिस्ट्स और कर्मचारियों के साथ मनाया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उनके लिए एक सरप्राइज कार्यक्रम आयोजित किया और संदेशों के जरिए अपनी भावनाएं साझा कीं।
टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत के दौरान डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि उनके आसपास मौजूद सभी कारीगर और आर्टिस्ट उनके लिए सिर्फ कर्मचारी नहीं, बल्कि आर्या फैशन्स परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी ही उनकी सबसे बड़ी कमाई है। हर साल उनका पहला उद्देश्य अपना जन्मदिन इन्हीं लोगों के बीच मनाना होता है।
डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि इस बार आर्या फैशन्स के कर्मचारियों ने गुप्त रूप से उनके लिए एक सरप्राइज कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी भावनाओं को पर्चियों पर लिखकर साझा किया। इन संदेशों को पढ़कर वह भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं। उन्होंने कहा कि उनके कारीगरों और कर्मचारियों से उनकी आत्मा जुड़ी हुई है और यह रिश्ता उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
वहीं, आर्या फैशन्स के कर्मचारियों ने भी डॉ. खुशबू सिंह के जन्मदिन पर अपनी खुशी जाहिर की। कर्मचारियों ने कहा कि यह उनके लिए भी खास दिन है और उन्हें खुशी होती है कि वे अपनी मैडम के लिए कुछ खास कर पाते हैं। उन्होंने बताया कि आर्या फैशन्स में सभी लोग एक परिवार की तरह जुड़े हुए हैं।
कार्यक्रम के दौरान आर्या फैशन्स के काम और उत्पादों का भी उल्लेख किया गया। बताया गया कि यहां तैयार किए जाने वाले उत्पाद न केवल देश में, बल्कि यूरोप और अमेरिका के विभिन्न देशों में भी पहुंचते हैं।
कार्यक्रम के अंत में आर्या फैशन्स की पूरी टीम ने मिलकर ‘साथी हाथ बढ़ाना’ गीत की पंक्तियां गाईं। इस तरह जन्मदिन का आयोजन आपसी प्रेम, अपनापन और पारिवारिक रिश्तों के साथ संपन्न हुआ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।