ग्रेटर नोएडा हिट एंड रन में सुप्रीम कोर्ट के वकील की हुई थी मौत, थार चालक गिरफ्तार

Greater Noida News (24/09/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटैड़ा में हुए हिट एंड रन मामले में बिसरख थाना पुलिस ने आरोपी थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान आशीष पॉल के रूप में हुई है। हादसे में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नीरज कुमार सिन्हा (40) की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई थीं।

यह हादसा सोमवार को बिसरख थाना क्षेत्र में हुआ था। पुलिस के अनुसार, नीरज कुमार सिन्हा अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार थार ने ओवरटेक करते समय उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाई थीं।

बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशीष पॉल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हादसे में घायल नीरज की पत्नी का नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, महिला के शरीर में करीब 18 फ्रैक्चर हुए हैं। वह प्ले स्कूल में शिक्षिका हैं। नीरज और उनकी पत्नी की शादी इसी साल 9 मार्च को हुई थी।

हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिसरख थाने पर प्रदर्शन किया था। परिजनों की मांग के बाद पुलिस ने मामले की FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(2) भी शामिल की थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नीरज कुमार सिन्हा का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।