ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में दो भाइयों समेत कई लोगों पर मुकदमा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (24/09/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में सड़क किनारे खड़ी बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया। बुधवार रात करीब 10 बजे हुए विवाद के दौरान एक युवक के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि दो भाइयों समेत कई लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जुनेदपुर गांव निवासी नवीन बिलासपुर कस्बे में फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। बुधवार रात वह अपनी दुकान पर मौजूद थे और उनकी बाइक सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान बिलासपुर निवासी नदीम सलमानी कार से वहां पहुंचा। आरोप है कि बाइक खड़ी करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और नदीम ने नवीन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

नवीन के विरोध करने पर नदीम ने अपने भाई वसीम सहित कुछ अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद सभी लोगों ने नवीन के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में नवीन को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के संबंध में नवीन ने दनकौर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे शिकायत के आधार पर नदीम सलमानी, उसके भाई वसीम समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नामजद व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।