गौर चौक अंडरपास से ट्रैक्टर फैक्ट्री तक, योगी के ग्रेटर नोएडा दौरे पर नजर
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (09 November 2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 12 नवंबर को प्रस्तावित नोएडा और ग्रेटर नोएडा दौरे को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस दौरे के दौरान ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक (चार मूर्ति) अंडरपास का उद्घाटन और जेवर में 1,220 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ट्रैक्टर निर्माण इकाई का शिलान्यास किए जाने की संभावना है। हालांकि, मुख्यमंत्री के दौरे और कार्यक्रमों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर चौक अंडरपास का 8 नवंबर को सफल ट्रायल पूरा हो चुका है। लंबे समय से इस अंडरपास के शुरू होने का इंतजार कर रहे स्थानीय निवासियों को इससे यातायात जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान इसका औपचारिक लोकार्पण किया जा सकता है।
वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के जेवर स्थित दयौरार गांव के सेक्टर-8डी में CNH इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ट्रैक्टर निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी। करीब 1,220 करोड़ रुपये के निवेश वाली इस परियोजना की आधारशिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रखे जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। परियोजना के लिए किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन लेने के बाद कंपनी की ओर से निर्माण स्थल को समतल करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के आसपास विकसित हो रहे यीडा क्षेत्र में औद्योगिक निवेश लगातार बढ़ रहा है। बेहतर सड़क संपर्क, प्रस्तावित औद्योगिक ढांचे और एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के चलते कंपनियां इस क्षेत्र में निवेश को लेकर रुचि दिखा रही हैं।
ट्रैक्टर निर्माण इकाई की स्थापना से कृषि उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ इससे जुड़े सहायक उद्योगों के विकास की भी उम्मीद है। परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं और क्षेत्र की औद्योगिक अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है।
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए यीडा, जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित कंपनी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। अब 12 नवंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।