ग्रेटर नोएडा (17 फरवरी 2025): सोमवार, 17 फरवरी को थाना बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बता दें कि तीनों आरोपियों को शातिर किस्म के अपराधी है, इनके खिलाफ कई मुकदमें में दर्ज है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बिसरख पुलिस द्वारा रोजा गोल चक्कर पर चैकिंग की जा रही थी। सामने से एक सफेद रंग की कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया तो उक्त कार चालक द्वारा कार की स्पीड बढाकर तेजी से 6 प्रतिशत रोजा याकूबपुर मार्ग की तऱफ भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर कार सवार बदमाश द्वारा गाडी से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुये भागने लगे।
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान समीर निवासी हापुड के रूप में हुयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके खिलाफ पूर्व से 10 मुकदमे दर्ज है तथा यह थाना सिम्भावली जनपद हापुड का हिस्ट्रीशीटर है। घायल के अन्य साथी मौके से फरार हो गये जिन्हे काम्बिगं के दौरान गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान फहीम निवासी गाजियाबाद, इस्माइल निवासी मेरठ, वाहिद निवासी मेरठ के रूप में हुयी है।
पुलिस को इनसे पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि इस गिरोह के द्वारा 08/09.02.2025 की रात्रि में थाना बिसरख में एक कार सवार व्यक्ति से लिफ्ट लेकर उससे नकदी व एटीएम कार्ड छीनकर उसको रास्ते में उतार दिया गया था तथा उस एटीएम कार्ड का प्रयोग कर उसके खाते से रूपये निकाल लिये गये थे। जिसका मुकदमा थाना बिसरख पर दर्ज है। यह गिरोह इस प्रकार की घटना करने के अभ्यस्त है। इस गिरोह के सदस्यो के खिलाफ जनपद हापुड, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ में हत्या, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट आदि के अभियोग दर्ज है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार व तमंचा व कारतूस बरामद हुए है। इस गिरोह के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।