नोएडा में दो फूड रेस्टोरेंट पर 3 लाख रुपये का जुर्माना

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (21/09/2026): स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण की ओर से कचरा प्रबंधन और पर्यावरणीय नियमों के पालन को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में दो फूड रेस्टोरेंट में नियमों का उल्लंघन मिलने पर कुल 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सेक्टर-41 स्थित रिबेल फूड प्राइवेट लिमिटेड पर 2 लाख रुपये और सेक्टर-12 स्थित बारकोस पर 1 लाख रुपये की कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ने बताया कि दोनों कंपनियों के निरीक्षण के दौरान कचरा प्रबंधन और पर्यावरणीय नियमों के पालन में लापरवाही सामने आई।

सेक्टर-12 स्थित बारकोस के निरीक्षण में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग नहीं किया जा रहा था और मौके पर मिक्स वेस्ट मिला। इसके अलावा ईटीपी प्लांट भी संचालित नहीं मिला। कंपनी पर बल्क वेस्ट जनरेटर से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने की बात भी सामने आई। इन खामियों के चलते बारकोस पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं, सेक्टर-41 स्थित रिबेल फूड प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण में तेल सीधे पब्लिक ड्रेन में डाला जा रहा था। निरीक्षण के दौरान पानी में मच्छरों के लार्वा भी मिले। यहां भी बल्क वेस्ट जनरेटर से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इन लापरवाहियों के चलते कंपनी पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक, स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए शहर में सफाई और कचरा प्रबंधन व्यवस्था की लगातार जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।