दिल्ली में लगातार दो बलात्कार की घटनाओं से सनसनी, पुलिस का सख्त एक्शन जारी
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (22 September 2026): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अलग-अलग इलाकों में दुष्कर्म की दो घटनाएं सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। करोल बाग के देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप है, जबकि कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में एक युवती के साथ कथित गैंगरेप की घटना सामने आई है। दोनों मामलों में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
करोल बाग में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म
पहली घटना देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र की है, जहां 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है, जो किशनगंज का रहने वाला बताया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची का मेडिकल कराया गया और पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन भी किया।
कालकाजी के पास पार्क में युवती से गैंगरेप का आरोप
दूसरी घटना कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के पास स्थित आस्था कुंज पार्क की है। पुलिस के अनुसार, युवती अपने दोस्त के साथ मंदिर गई थी और बाद में शाम करीब 7:30 बजे पार्क पहुंची। आरोप है कि वहां तीन लोग आए और खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवक-युवती को धमकाया। इसके बाद एक आरोपी ने युवती के दोस्त को पकड़ लिया और तीनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
एक आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दो अन्य भी पकड़े गए
कालकाजी मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में बताई गई है। पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस दोनों घटनाओं से जुड़े तथ्यों, आरोपियों की भूमिका और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।