नोएडा में बुजुर्ग के खाते से 4.66 लाख की साइबर ठगी, बिना OTP शेयर किए निकली रकम
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (20/09/2026): नोएडा के सेक्टर-74 में रहने वाले त्रिभुवन सिंह के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 4 लाख 66 हजार रुपये निकाल लिए। खाते में हुए कई अनधिकृत लेनदेन की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित के अनुसार, 5 से 6 सितंबर के बीच उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम ट्रांसफर की गई। उनका कहना है कि उन्होंने न तो किसी व्यक्ति के साथ अपना OTP साझा किया था और न ही बैंक खाते का एक्सेस किसी अन्य व्यक्ति को दिया था। इसके बावजूद खाते से बड़ी रकम निकल गई।
मामले की जानकारी होने के बाद त्रिभुवन सिंह ने 7 सितंबर को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मामला साइबर क्राइम थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने जांच आईटी सेल, नोएडा को सौंप दी है।
पुलिस अब खाते से जुड़े सभी लेनदेन और रकम के ट्रांसफर की जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पैसा किन खातों में पहुंचा और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि OTP साझा किए बिना खाते से रकम कैसे निकाली गई। पुलिस मोबाइल हैकिंग सहित साइबर ठगी के अन्य संभावित तरीकों को भी जांच के दायरे में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।