आर्या फैशन्स के सौजन्य से उद्योग और EPFO के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच आयोजित

ग्रेटर नोएडा, 20 सितंबर 2026 — उद्योग जगत और प्रशासनिक विभागों के बीच आपसी संवाद, विश्वास और टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज ग्रेटर नोएडा में एक विशेष मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। आर्या फैशन्स के सहयोग से आयोजित यह मुकाबला एसओपी एरीना (SOP Arena) और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की टीमों के बीच खेला गया।
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम श्री वैभव सिंह उपस्थित रहे। आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं सीईओ डॉ. खुशबू सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया, जबकि एसओपी एरीना की ओर से श्री तापस निगम ने शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।

​मुख्य अतिथि श्री वैभव सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “ऐसे आयोजन केवल खेल भावना तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उद्योग और शासन के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं। हम सभी सर्वप्रथम भारतीय हैं। जब देश का उद्योग, प्रशासनिक विभाग और समाज सकारात्मक सोच तथा सामूहिक प्रयास के साथ आगे बढ़ेंगे, तो इसका सीधा लाभ देश के विकास में दिखेगा।”
​आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं सीईओ डॉ. खुशबू सिंह ने कहा, “व्यस्त दिनचर्या के बावजूद समय निकालने के लिए मैं EPFO विभाग और श्री वैभव सिंह जी की आभारी हूँ। यह मैच सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि उद्योग और प्रशासन के बीच विश्वास और संवाद का सशक्त सेतु है। भविष्य में भी हम इसी टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करते रहेंगे।”


​यह मुकाबला केवल जीत-हार या रन और विकेट तक सीमित न रहकर परस्पर सम्मान, सकारात्मक संवाद और ‘एक साथ आगे बढ़ने’ की सोच का एक अनुकरणीय उदाहरण बना।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।