साइट-4 श्री रामलीला कमेटी का विजय महोत्सव 2026: 11 से 21 अक्टूबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा भव्य रामलीला मंचन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20/09/2026): ग्रेटर नोएडा के साइट-4 स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित होने वाले विजय महोत्सव 2026 की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। भव्य रामलीला मंचन से पहले रामलीला मैदान में विधिवत भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन और धार्मिक अनुष्ठान के बीच संपन्न हुए भूमि पूजन में कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोगों ने हिस्सा लिया।

ग्रेटर नोएडा की पहचान बन चुका है रामलीला आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि श्री रामलीला कमेटी द्वारा हर वर्ष ग्रेटर नोएडा में भव्य रामलीला का आयोजन किया जाता है। समय के साथ यह आयोजन शहर की प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा की रामलीला की चर्चा अब उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से लोग इसे देखने पहुंचते हैं।

अभिषेक शर्मा ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों को समझने का माध्यम भी है। उन्होंने लोगों से भगवान राम के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों को हर वर्ष आयोजन को और बेहतर बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

21 वर्षों से जारी है विजय महोत्सव का आयोजन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2026 में भी विजय महोत्सव को पहले से अधिक भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने में शहरवासियों के साथ-साथ मातृशक्ति का भी लगातार सहयोग और समर्थन मिलता रहा है।

उन्होंने बताया कि श्री रामलीला कमेटी द्वारा इस आयोजन के 21 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इतने लंबे समय से मिल रहे लोगों के सहयोग ने कमेटी का उत्साह बढ़ाया है और इसी के चलते इस वर्ष भी आयोजन को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी है।

15 हजार कुर्सियों के साथ दर्शकों के लिए विशेष इंतजाम

आयोजन स्थल पर दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रामलीला मैदान में करीब 500 से 600 सोफे और 15,000 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सुरक्षा और आयोजन की निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए हैं, जबकि दर्शकों की सुविधा के लिए वॉशरूम की व्यवस्था भी की गई है।

आयोजन स्थल को बेहतर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं। कमेटी की ओर से साफ-सफाई, दर्शक सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।

भूमि पूजन में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान बिजेंद्र भाटी, अजीत दौला, राजकुमार भाटी, सतेंद्र नागर, योगेंद्र भाटी डेवटा, शैलेंद्र भाटिया, रामशरण नागर, डॉ. शीतला प्रसाद और ब्रजेश भाटी सहित कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और श्री रामलीला कमेटी को विजय महोत्सव 2026 के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान सौरभ बंसल, धर्मपाल भाटी, कमल सिंह आर्य, हरेन्द्र भाटी, कुलदीप शर्मा, के.के. शर्मा, मुकुल गोयल, मुकेश शर्मा, श्यामवीर भाटी, चाचा हिंदुस्तानी, अमित गोयल, अनिल कसाना, सुनील प्रधान, अरुण गुप्ता, रवि शर्मा, संजय सिंह, अजय रामपुर, मनोज चौधरी, सुरेंद्र तायल, राहुल नंबरदार, दीपक भाटी और आलोक नागर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। विजय महोत्सव 2026 को लेकर ग्रेटर नोएडा में तैयारियां तेज हो गई हैं और अब शहरवासियों को भव्य रामलीला मंचन का इंतजार है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।