Noida में Vehicle Theft-Snatching Gang का पर्दाफाश | 22 दोपहिया, 31 Mobile Phones और चाकू बरामद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (19 September 2026): गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने चोरी और मोबाइल स्नेचिंग करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से 22 चोरी के दोपहिया वाहन, 31 स्नेचिंग किए गए मोबाइल फोन, 2,500 रुपये नकद और तीन अवैध चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों विक्की यादव उर्फ मोटा, करण नागर, रविन्द्र और विश्वा महतो उर्फ राजा को थाना सेक्टर-24 और खोड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली-NCR में रैकी कर सुनसान स्थानों से मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी करते थे। इसके बाद इन्हीं चोरी के वाहनों का इस्तेमाल कर सड़क किनारे चलने वाले लोगों से मोबाइल फोन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार, चोरी के वाहनों को पहचान से बचने के लिए जंगल और झाड़ियों जैसे सुनसान स्थानों पर छिपाया जाता था। स्नेचिंग किए गए मोबाइल फोन में से कुछ को राहगीरों को कम कीमत पर बेच दिया जाता था, जबकि कुछ मोबाइल फोन आरोपी विश्वा महतो उर्फ राजा बिहार ले जाकर बेचता था।

पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन बेचकर मिली रकम को आरोपी आपस में बांटकर अपने शौक-मौज में खर्च करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में विक्की यादव और करण नागर की उम्र 19 वर्ष, रविन्द्र की 21 वर्ष और विश्वा महतो उर्फ राजा की उम्र 26 वर्ष बताई गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।