ट्रॉमा से होने वाली मौत और विकलांगता कम करने के लिए व्यवस्थित ट्रॉमा सिस्टम जरूरी: डॉ. एम.सी. मिश्रा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (19/09/2026): ग्रेटर नोएडा में ट्रॉमा केयर और इमरजेंसी मेडिसिन से जुड़े विशेषज्ञों के लिए दो दिवसीय Trauma Summit Phoenix – The Great Unburdening का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 18 और 19 सितंबर को Government Institute of Medical Sciences (GIMS), Greater Noida और Hotel Expo Inn & Suites में आयोजित हुआ। सम्मेलन में ट्रॉमा केयर, इमरजेंसी मैनेजमेंट, एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर से जुड़े विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
सम्मेलन का आयोजन GIMS के Department of Anaesthesia & Critical Care ने Department of Emergency Medicine के सहयोग से किया। कार्यक्रम में ट्रॉमा मैनेजमेंट को लेकर विशेषज्ञ व्याख्यान, पैनल डिस्कशन, पेपर-पोस्टर प्रेजेंटेशन और तीन विशेष वर्कशॉप आयोजित की गईं। इनमें Simulation in Trauma and Emergency Procedures, POCUS in Trauma with Nerve Blocks और Mechanical Ventilation शामिल रहे। 19 सितंबर को Hotel Expo Inn & Suites में वैज्ञानिक सत्रों के दौरान गोल्डन ऑवर में ट्रॉमा मैनेजमेंट, ब्लीडिंग कंट्रोल, एयरवे, ब्रेन और स्पाइन इंजरी, पॉलीट्रॉमा तथा शुरुआती इलाज के बाद मरीज की देखभाल जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को 6 UPMC Credit Points भी प्रदान किए गए।
इंडिया एक्सपो मार्ट में जिम्स द्वारा आयोजित ट्रॉमा समिट ‘फियोनिक्स’ में एम्स नई दिल्ली से जुड़े रहे जनरल सर्जन डॉ. एम.सी. मिश्रा ने ट्रॉमा केयर को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वे करीब 37 वर्षों तक एम्स, नई दिल्ली से जुड़े रहे हैं और वर्तमान में भी क्लिनिकल प्रैक्टिस के साथ देश में ट्रॉमा केयर सेवाओं में सुधार के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे लैप्रोस्कोपिक सर्जन भी हैं और मेडिकल क्षेत्र में उन्हें 50 वर्ष से अधिक का अनुभव हो चुका है।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि भारत जैसे विकासशील देशों में ट्रॉमा मृत्यु और विकलांगता का एक प्रमुख कारण है। विकसित देशों की तुलना में भारत में ट्रॉमा से होने वाली मृत्यु दर तीन से चार गुना अधिक बताई गई। उन्होंने कहा कि देश में व्यवस्थित ट्रॉमा सिस्टम की जरूरत है। उनके अनुसार ट्रॉमा का असर कम उम्र के लोगों पर अधिक पड़ता है और इसके कारण उत्पादक जीवन के कई वर्ष प्रभावित होते हैं। सिर, रीढ़ और हड्डियों की चोट के कारण स्थायी या अस्थायी विकलांगता भी हो सकती है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से नए एम्स संस्थानों में ट्रॉमा एंड इमरजेंसी के लिए अलग विभाग विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद मरीज को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाने में समय लगने के कारण उसकी स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसे में दुर्घटना स्थल से मरीज को उचित अस्पताल तक समय पर पहुंचाने और उपचार उपलब्ध कराने के लिए एक व्यवस्थित ट्रॉमा सिस्टम जरूरी है। उन्होंने हेलमेट के इस्तेमाल को भी सिर की चोट से बचाव के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि कम उम्र में होने वाली मौतों का परिवारों पर लंबे समय तक असर रहता है।
डॉ. मिश्रा ने जिम्स द्वारा आयोजित ट्रॉमा समिट की सराहना की। उन्होंने निदेशक ब्रिगेडियर राकेश, डॉ. नाज़िया और डॉ. समीक्षा सहित आयोजन से जुड़ी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एनेस्थीसिया विभाग की ओर से ट्रॉमा को लेकर इस तरह की पहल महत्वपूर्ण है, क्योंकि गंभीर मरीजों और आईसीयू में काम करने वाले विशेषज्ञों को ट्रॉमा के प्रभाव और उपचार की चुनौतियों का प्रत्यक्ष अनुभव होता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ब्रिगेडियर राकेश के नेतृत्व में इस पहल को आगे वार्षिक कार्यक्रम के रूप में जारी रखा जा सकता है।
कार्यक्रम के संरक्षक (Brig) Dr. Rakesh Gupta, आयोजन अध्यक्ष Dr. Nazia Nazir और आयोजन सचिव Dr. Samiksha Khanoja रहे। कार्यक्रम में Dr. Rohini, Dr. Sachin Maheshwari, Dr. Ashok Kumar, Dr. Atul Gupta, Dr. Hukam Singh, Dr. Leena Goel, Dr. Jitendra Agarwal, Dr. Apoorv Mittal, Dr. Arun Altiwar, Dr. Rahul Baghla, Dr. Avinash Kumar, Dr. Neetu Bhadoria, Dr. Junaid Maqbool, Dr. Anshul Jain, Dr. Shivani Katiyar, Dr. Pratibha Panjiar, Dr. Sandeep Pandey, Dr. Parul Isar, Dr. Akhilesh Gupta, Dr. Rohit Saxena, Dr. Rambha Pathak, Dr. Ranveer Tyagi, Dr. T Prabhakar, Dr. Musharraf Hussain, Dr. Sanjeev Bhoi, Dr. L D Mishra, Dr. M C Mishra, Dr. Rakesh Garg और Dr. Surekha समेत कई विशेषज्ञ शामिल रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।