Noida News (19/09/2026): थाना फेज-1 क्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित राज एक्सप्रेस फर्नीचर कंपनी में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर रखे तैयार फर्नीचर और अन्य सामान में लगी, जिससे देखते ही देखते काफी हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तीन गाड़ियां मौके पर भेजीं। फायर कर्मियों ने पहुंचकर आग को आसपास फैलने से रोकने के लिए मोर्चा संभाला। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस दौरान आसपास की कंपनियों और परिसर को सुरक्षित रखने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया गया। आग लगने के समय इलाके में यातायात भी चल रहा था। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर यातायात रोक दिया गया, ताकि दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने में परेशानी न हो। आग को सीमित करने के बाद फायर कर्मियों ने राहत की कार्रवाई पूरी की।
सीएफओ प्रदीप कुमार के मुताबिक, घटना में किसी व्यक्ति के फंसे होने की सूचना नहीं है और न ही कोई जनहानि हुई है। आग लगने के संभावित कारणों में शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है। फर्नीचर कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर तैयार माल रखा हुआ था, जिसके जलने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल दमकल विभाग की ओर से आग के वास्तविक कारण और हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।