ग्रेटर नोएडा में स्कूल जा रही छात्रा को कार ने मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ हादसा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (19/09/2026): ग्रेटर नोएडा की आदर्श विहार सोसाइटी में शुक्रवार को स्कूल जा रही एक छात्रा हादसे का शिकार हो गई। सड़क किनारे खड़ी छात्रा को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद कार का पहिया उसके पैर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में छात्रा के पैर में चोट आई।
हादसे के तुरंत बाद कार चालक ने वाहन रोक दिया। मौके पर मौजूद लोगों और वहां से गुजर रही एक महिला ने छात्रा को सड़क से उठाया। पैर में चोट लगने के कारण छात्रा काफी परेशान थी और रो रही थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पूरी घटना पास के एक मकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में कार को छात्रा की ओर आते और टक्कर के बाद उसके पैर के ऊपर से गुजरते देखा जा सकता है। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।
मामले को लेकर बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को अभी तक घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, न तो लिखित शिकायत दी गई है और न ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस का कहना है कि छात्रा या उसके परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।