नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना स्थगित, 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (04/11/2026): नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों ने फिलहाल अपना अनिश्चितकालीन धरना और घेराव स्थगित कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद किसान संगठन ने यह फैसला लिया। हालांकि, किसानों ने अपनी मांगों के समाधान के लिए 15 दिन का समय दिया है। तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की ओर से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर धरना देने और घेराव करने की तैयारी की गई थी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हातिम सिंह भाटी ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों और एसीपी के साथ हुई वार्ता के बाद फिलहाल प्रदर्शन टालने पर सहमति बनी है। दीपावली के त्योहार को देखते हुए भी यह निर्णय लिया गया।

हातिम सिंह भाटी ने कहा कि संगठन ने प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण को किसानों की मांगों का समाधान करने के लिए 15 दिन का समय दिया है। यदि इस दौरान मांगें पूरी नहीं होती हैं तो किसान फिर से धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।

वहीं, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन भाटी ने भी किसानों की समस्याओं को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि किसानों की मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन दोबारा तेज किया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।