बीजेपी किसान मोर्चा की नई टीम ने संभाली कमान, पंकज सिंह और महेश चौहान से की मुलाकात

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (04/11/2026): भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, नोएडा महानगर की नवगठित जिला टीम ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मुक्तानंद शर्मा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने विधायक पंकज सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान से मुलाकात की। इस दौरान नई टीम का परिचय कराने के साथ संगठन की आगामी गतिविधियों और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान विधायक पंकज सिंह और जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना चाहिए। साथ ही किसानों की समस्याओं को गंभीरता से समझकर उन्हें संबंधित स्तर पर उठाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओमवीर अवाना भी मौजूद रहे, जो पहले किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन के बीच नई टीम ने वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

नवगठित टीम में जिला महामंत्री अमित त्यागी और चंदगी राम यादव के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पप्पू प्रधान और चरण सिंह प्रधान शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अंकित कौशिक, ठाकुर अवधेश सिंह, दिनेश चौहान, विष्णु शर्मा, दुर्वेश तंवर और नरेंद्र चौहान को दी गई है। वहीं, जिला महामंत्री के रूप में प्रवेश कुमार चौहान, इंद्राज खटाना और अनिल मास्टर भी टीम का हिस्सा हैं।

इसके अलावा जिला मंत्री विजय अवाना, जयप्रकाश ठाकुर, सौरभ चौहान, कुलदीप यादव, मोमराज और प्रदीप शर्मा सहित मीडिया, कार्यालय, सोशल मीडिया और आईटी विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिला मीडिया संयोजक विनय द्विवेदी, सह मीडिया संयोजक प्रमोद शर्मा और रवि यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

मुलाकात के बाद जिला अध्यक्ष मुक्तानंद शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा की नई टीम किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेगी। साथ ही सभी पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करने की अपील की।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।