नोएडा में बेटी का अनोखा तोहफा! जन्मदिन पर शालिनी सिंह ने पिता बृजभूषण शरण सिंह को गिफ्ट किया हेलीपैड
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Noida News (04 November 2026): पूर्व सांसद और वरिष्ठ बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह को उनके जन्मदिन पर बेटी शालिनी सिंह ने एक अनोखा और खास तोहफा दिया। शालिनी ने अपने पिता को नोएडा में एक हेलीपैड भेंट किया। जन्मदिन के अवसर पर बृजभूषण शरण सिंह ने स्वयं हेलीपैड का उद्घाटन किया।
जानकारी के मुताबिक, शालिनी सिंह ने अपने पिता के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए यह विशेष पहल की। उन्होंने स्नेह और सम्मान के प्रतीक के रूप में उन्हें हेलीपैड उपहार में दिया। इस अनोखे गिफ्ट की चर्चा अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी हो रही है।
बता दें कि शालिनी सिंह नोएडा में बीजेपी कार्यकर्ता होने के साथ-साथ नोएडा सिटिजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर की एक विधानसभा सीट से बीजेपी टिकट की दावेदारी को लेकर भी उनके नाम की चर्चाएं हैं।
हेलीपैड के उद्घाटन के दौरान परिवार के सदस्य और कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने बृजभूषण शरण सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।